पावा (पाली)। ग्राम पंचायत पावा के नवनिर्वाचित सरपंच लक्ष्मण सिंह जोधा ने पंचायत चुनाव में 1979 वोटों के ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज कर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया। प्रथम चरण के चुनाव परिणामों में उनकी इस जीत को राजस्थान की सबसे बड़ी जीतों में शामिल बताया जा रहा है।
इस शानदार जीत में उनके बड़े भाई भरत सिंह जी जोधा की भी अहम भूमिका रही। भरत सिंह एक सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं। गांव के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता और ग्रामहित के कार्यों के प्रति उनकी हमेशा तत्परता रही है। उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा की भावना ने भी इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लक्ष्मण सिंह जोधा अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते हैं। गांव के हर सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रम में उनकी भागीदारी रहती है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत पावा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित उपसरपंच सुरेश कुमार सुथार सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने लक्ष्मण सिंह जोधा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।







