मुंबई। मुंबई के अंधेरी स्थित मेयर हॉल में VS Nation के बैनर तले दविन्द्र खन्ना द्वारा Miss Mrs Evergreen Fashion Runway 2026 और Evergreen Music Award 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत, फिल्म, टेलीविजन और फैशन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में जाने-माने संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर-कंपोजर देव राठौर, प्लेबैक सिंगर मधुर दत्त, उभरती गायिका प्रियंका मुखर्जी, फिल्म एवं टीवी स्टार कमाल मलिक, अभिनेत्री नैना छाबरा सोनिक, अभिनेत्री श्री अभिलाषा, अभिनेत्री रेशमा मस्के, फॉर्मर मॉडल एवं एड फिल्म डायरेक्टर किशोर यशोद, फिल्म-टीवी वॉयस आर्टिस्ट जसलीन सिंह सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। इन सभी की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को और भी खास बना दिया।
फैशन रनवे में अनन्या दास और कोमल कटारिया बनीं विजेता
फैशन रनवे में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। Miss Category में अनन्या दास और Mrs Category में कोमल कटारिया ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को शानदार क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी , सर्टिफिकेट, सैश एवं गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अलग-अलग थीम और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस शो को कोरियोग्राफ किया चीयारा फर्नाडीज ने,जबकि डिजाइन दविन्द्र खन्ना ने किया।
अनुभवी जजों ने किया फैशन रनवे का मूल्यांकन
फैशन रनवे को जानी-मानी मॉडल एवं अभिनेत्री समीक्षा म्हात्रे, कोरियोग्राफर दीपा बनर्जी, मॉडल अश्विन कचरे और फॉर्मर मॉडल बिजल शाह ने जज किया। जजों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति, स्टाइल और ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।
फैशन के साथ यहां संगीत की भी महफिल जमी, जिसमें उभरते गायकों ने अपनी गायकी का दम दिखाया। सभी गायकों को खूबसूरत ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इवेंट को अपने शायराना अंदाज से चंद्रेश यादव होस्ट किया।
प्रतिभाओं को मंच देने की पहल सराहनीय : हरिचंद धिंगरेजा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोखंडवाला-समर्थ नगर सिंधी पंचायत के हरिचंद धिंगरेजा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभावान लोगों को मंच देने का जो कार्य दविन्द्र खन्ना कर रहे हैं, वह वास्तव में काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों के लिए वे हमेशा दविन्द्र खन्ना और उनकी टीम का सहयोग करते रहेंगे।
टीम के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
कार्यक्रम को सफल बनाने में सह-आयोजक वंदना असवानी और सपोर्टर समीक्षा म्हात्रे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी मेहनत और पूरी टीम के सहयोग से यह आयोजन शानदार तरीके से संपन्न हुआ।
VS Nation द्वारा आयोजित इस समारोह ने एक बार फिर संगीत, फैशन और मनोरंजन के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की अपनी पहल को मजबूती दी। कार्यक्रम में मौजूद कलाकारों, प्रतिभागियों और अतिथियों ने आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के मंच उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई।
संवाददाता दिनेश गाभवा के सहयोगी संवाददाता विपुल राठोड और भारती सोलंकी फी रिपोर्ट गुजरात







